कोरोना के दैनिक मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी, अब एक्टिव केस काफी कम हुए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 69,808,588 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,588,854 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 356546 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9357464 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 143019 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,857,029 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनिया में कोरोना मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ये देश सबसे आगे, जानिए भारत का हाल

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 30,254 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 391 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 33,136 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 94.93 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 3.62 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। 10 दिसंबर को 10,14,434 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 15,37,11,833 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में अब कुल 3 लाख 54 हजार 904 (कुल संक्रमितों का 3.62%) एक्टिव केस हैं, यानि इतने मरीजों का इलाज चल रहा है। यह पिछले 148 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 17 जुलाई को देश में 3 लाख 59 हजार 679 एक्टिव केस थे।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का आठवें नंबर पर है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

5078

862895

7052

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

79

4665

61

अरुणाचल प्रदेश

269

16185

55

असम

3527

210057

1000

बिहार

5501

234958

1317

चंडीगढ़

815

17457

300

छत्तीसगढ़

18640

234037

3084

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

17

3337

2

दिल्ली

17373

578116

9981

गोवा

1111

47489

705

गुजरात 

13481

208867

4160

हरियाणा

10318

238374

2710

हिमाचल प्रदेश 

7575

40573

803

जम्मू एंड कश्मीर 

4831

109002

1793

झारखंड

1610

108761

995

कर्नाटक

18273

870002

11939

केरल

60177

601861

2564

लद्दाख

763

8252

123

मध्य प्रदेश 

12947

206059

3391

महाराष्ट्र 

74638

1753922

48139

मणिपुर

3057

23657

322

मेघालय

641

11977

125

मिजोरम

192

3836

7

नागालैंड

610

10998

68

ओडिशा

2879

318683

1802

पुडुचेरी

346

36479

619

पंजाब

7091

147431

5057

राजस्थान

16821

270650

2528

सिक्किम

364

4834

118

तमिलनाडु

10208

775602

11883

तेलांगना

7630

268601

1493

त्रिपुरा

352

32310

376

उत्तराखंड

6207

74381

1351

उत्तर प्रदेश 

20091

535985

8056

वेस्ट बंगाल

23034

487171

9010

भारत में कुल मामले

356546

9357464

143019


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।